फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आठ घंटे ठप रही बिजली, गर्मी में पांच हजार उपभोक्ता बेहाल

Wed, 29 Apr 2026 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। बिल्हौर-रसूलाबाद की 33 केवी विद्युत लाइन का तार टूटने से मंगलवार को करीब आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह लगभग छह बजकर 30 मिनट से दोपहर दो बजकर 30 मिनट तक चली इस कटौती ने नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को गर्मी में परेशान कर दिया। करीब पांच हजार उपभोक्ता परेशान नजर आए।
विज्ञापन

सुबह होते ही बिजली लाइन में फाल्ट हो गया। बिजली गुल रहने से पंखे, कूलर, फ्रिज और टीवी जैसे उपकरण पूरी तरह बंद रहे। लोगों को दैनिक काम निपटाने के लिए मजबूरन हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। लंबे समय तक बिजली न आने के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे गए। नगर के मिठाई दुकानदारों को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा, क्योंकि फ्रिज बंद रहने से पानी और कोल्ड ड्रिंक ठंडी नहीं हो सकीं।
रसूलाबाद नगर पंचायत के तेरह वार्डों के पांच हजार उपभोक्ता इस समस्या से जूझते रहे। दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई तो लोगों ने राहत ली। अवर अभियंता राजवीर ने बताया कि बिल्हौर-रसूलाबाद की 33 केवी लाइन का तार टूट गया था। इसके साथ ही बिल्हौर क्षेत्र में मेन फॉल्ट और केबल बॉक्स में खराबी आ गई थी। विभाग की टीम ने लगातार पेट्रोलिंग और मरम्मत कार्य करते हुए दोपहर बाद आपूर्ति को बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें