कानपुर। केस्को मुख्यालय से शुक्रवार को कॉल सेंटर लखनऊ शिफ्ट हो जाएगा। अब बिजली उपभोक्ताओं की फाॅल्ट, मीटरिंग सहित अन्य शिकायतें लखनऊ में ही दर्ज होंगी। इस सेंट्रलाइज्ड कॉल सेंटर में लाइनें अधिक होने से उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण समय पर हो सकेगा। शुक्रवार से केस्को के अलावा नोएडा और मध्यांचल डिस्कॉम से जुड़े जिलों के उपभोक्ता भी हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल कर शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। केस्को के जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार से लखनऊ का सेंट्रलाइज्ड कॉल सेंटर काम करना शुरू कर देगा। संवाद