फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घरों में दौड़ा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के बरगदी मजरा पीपर गांव में रविवार रात हाई वोल्टेज करंट मकानाें में दौड़ गया। इसकी चपेट में आकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेटे की मौत हो गई। एक युवक झुलस गया, जबकि कई बिजली उपकरण फुंक गए।
बरगदी निवासी दयावती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि उसके पुत्र धर्मेंद्र वर्मा और बहू सपना में मनमुटाव चल रहा है। रविवार को सपना मायके से घर आई थी। रात में 10:30 बजे धर्मेंद्र ने कूलर का तार स्विचबोर्ड में लगाया। प्लग लगाते ही पूरा तार गर्म होकर गल गया और धर्मेंद्र को करंट लग गया। उसे सीएचसी भरावन ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डाक्टर ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और सात माह का पुत्र है। इसके अलावा बरगदी गांव में ही विकास तिवारी भी करंट लगने से झुलस गया। विपिन शुक्ला, सुरेंद्र, दीपक राजेंद्र आदि के मकानों में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए।
उपकेंद्र जखवा के अवर अभियंता सूरज गुप्ता का कहना है कि जानकारी रात साढ़े दस बजे मिली थी। बारिश के कारण लाइन ठीक नहीं कराई जा सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें