फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। वाहन की टक्कर से हनुमंतपुरा विद्युत उपकेंद्र के सोनेपुरा फीडर से जुड़ा बिजली का खंभा टूट गया। इससे नलकूपों को होने वाली बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


कस्बा क्षेत्र के फूप चौरेला मार्ग पर गांव चंद्रहंसपुरा में लगे बिजली के पोल में सोमवार को सुबह 10 बजे किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा पूरी तरह से टूट गया और नलकूपों को जाने वाली लाइन सड़क के किनारे लटक गई। लगभग 150 नलकूपों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। लाइन टूटने से आसपास के गांवों में खेतों में सिंचाई प्रभावित हो गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय मूंग, उर्द, चरी, बरसीन की फसल को पानी की जरूरत होती है, लेकिन बिजली न आने से सिंचाई रुक गई।
ग्रामीणों ने बताया कि सूचना के बाद भी बिजली विभाग ने शाम तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया। किसानों का कहना है कि जल्द सप्लाई बहाल नहीं की गई, तो उनकी फसल प्रभावित हो जाएंगी। बिजली विभाग के जेई राजा बाबू का कहना है कि मंगलवार तक पोल बदलवाकर बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें