भरथना। बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विजिलेंस टीम व बिजली निगम की संयुक्त टीम ने कस्बा के मोहल्ला बालूगंज में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो उपभोक्ता केबल बाईपास कर अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जबकि एक उपभोक्तों के मीटर से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया। बिजली निगम में तीनों उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। विजिलेंस टीम प्रभारी भगवान सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। चेकिंग अभियान के दौरान एसडीओ दिलीप कुमार शाहू, जेई नीरज कुमार आदि बिजली कर्मी मौजूद रहे। (संवाद)