फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बारिश ने रोका सेमीफाइनल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी। बजरंग स्पोर्ट क्लब ईकरी की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल की दौड़ को लेकर खेला जाने वाला अहम मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। मंगलवार शाम अचानक तेज बारिश होने से लखना और बहादुरपुर के बीच प्रस्तावित मैच शुरू नहीं हो सका। मैदान पर पानी भर जाने के कारण आयोजन समिति ने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को देखते हुए मुकाबला स्थगित कर दिया। अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने बताया कि अब यह मैच गुरुवार सुबह आठ बजे खेला जाएगा। अवनीश त्रिपाठी के अनुसार मौसम सामान्य रहने पर फाइनल मुकाबला 14 जून को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें