फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईको फ्रेंडली Electric Car यूपी में लॉन्च, जानिए इसकी खूबियां

Thu, 05 Apr 2018 11:10 AM IST
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इको फ्रेंडली कार यूपी में लॉन्च
विज्ञापन
जेके ग्रुप के निदेशक अभिषेक सिंहानिया उत्तर प्रदेश में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक कार के पहले खरीदार बने हैं। इस कार की निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा है। प्रदूषण के शिकार शहरों में इन इको फ्रेंडली कारों के चलन से राहत मिल सकती है। खरीदी गई कार मॉडल ई वेरिटो की कीमत 10 लाख 30 हजार रुपये (एक्स शोरूम प्राइस) है। बाजार में शीघ्र ही इलेक्ट्रिक कारों के सस्ते मॉडल भी उपलब्ध होंगे। बुधवार को श्री तिरुपति ऑटो शोरूम के एमडी नितिन गुप्ता ने कार की चाभी अभिषेक सिंहानिया को दी।
विज्ञापन


ई वेरिटो की खासियत
- कीमत-1030431 रुपये एक्स शोरूम प्राइस
-15 एंपियर के स्विच से ही घर पर ही हो सकेगी चार्जिंग 
- एक बार फुल चार्जिंग होने पर 140 किलोमीटर चलती है
- कार की अधिकतम स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे 
- चार्जिंग के दो प्वाइंट हैं। एक से 11 घंटे में फुल चार्जिंग। दूसरे से मात्र 1.30 घंटे में 80 फीसदी बैटरी चार्ज हो जाएगी।
- पांच सवारियां आराम से बैठ सकती हैं।
 - एसी, हीटर, पावर स्टेयरिंग, पावर विंडो, म्यूजिक सिस्टम, ऑटोमेटिक (बिना क्लच वाली) सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम आदि खूबियां हैं
- स्मार्ट फोन कनेक्टिविटी की सुविधा, रिवर्स कैमरा भी
- एक बार फुल चार्जिंग के लिए 18.5 यूनिट बिजली खर्च यानी करीब 100 रुपये का खर्चा 
- बैटरी लीथियम आयन की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें