Kanpur News: कानपुर चाय व्यापार मंडल की बैठक में सितंबर में 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके बाद चुनाव अधिकारियों के नाम घोषित किए जाएंगे।
कानपुर चाय व्यापार मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक एक्सप्रेस रोड स्थित कार्यालय में हुई। यहां आम सहमति से सितंबर में व्यापार मंडल के 11 सदस्यीय कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव कराने का निर्णय किया गया। बताया कि 16 अगस्त से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभी 84 सदस्य हैं।
विज्ञापन
सदस्यता अभियान के बाद चुनाव अधिकारियों के नाम घोषित किए जाएंगे। बैठक में अध्यक्ष श्याम अग्रहरि, महामंत्री मनोज मोदी, अमित कुमार साहू, मनोज गुप्ता, प्रमोद सराफ, ओमकार गुप्ता, विजय अवस्थी, तेजकरण, अमित श्रीवास्तव, घनश्याम राठौर आदि रहे।