फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल चुनाव चिह्नन फ्रीज हुआ तो डूबेगी करोड़ों की चुनाव प्रचार सामग्री

Fri, 06 Jan 2017 03:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चुनाव निशान जब्त हुआ तो प्रचार सामग्री विक्रेताओं को होगा दो करोड़ का नुकसान
विज्ञापन
सपा में सीएम अखिलेश यादव और पार्टी मुखिया मुलायम सिंह के बीच चल रहे घमासान से कानपुर का चुनाव बाजार सकते में है। प्रचार सामग्री के कारोबारी इस बात से परेशान हैं कि पार्टी का बंटवारा हुआ या चुनाव आयोग की ओर से पार्टी का चुनाव निशान ‘साइकिल’ जब्त कर लिया गया तो उनकी लाखों रुपये की प्रचार सामग्री बर्बाद हो जाएगी। कारोबारियों का करीब दो करोड़ रुपये के माल खराब हो जाएगा।
विज्ञापन


नोटबंदी के दौर में पहले से चौपट कारोबार को यह और बड़ा झटका लगेगा। शहर के चौक बाजार में चुनाव प्रचार सामग्री का थोक कारोबार है। यहां करीब 15 बड़े कारोबारी हैं, जो साल भर चुनाव प्रचार सामग्री का भंडारन रखते हैं। यहां से आसपास के करीब 20 जिलों को प्रचार सामग्री की सप्लाई होती है। थोक कारोबारियों ने तीन माह पहले प्रचार सामग्री का आर्डर कर दिया था।

चुनाव सामग्री के थोक विक्रेता पवन शुक्ल ने बताया कि दिल्ली और सूरत से माल कानपुर आता है। इनकी खासियत यह होती है कि किसी भी पार्टी का किसी भी डिजाइन का झंडा हो उसमें बीच में सिलाई नहीं लगी होती। पूरा पीस एक साथ प्रिंट होता है। जिसकी सरकार होती है, आम तौर पर उसी की प्रचार सामग्री ज्यादा बिकती है। इसलिए इस बार सपा की प्रचार सामग्री अधिक मंगाई थी। अब घाटे का अंदेशा है। 
विज्ञापन


चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद से समाजवादी पार्टी में घमासान और तेज हो गया है। पार्टी दो गुटों में बट चुकी है सपा पर स्वामित्व और पार्टी चिह्न के लिए विवाद और गहराता जा रहा है। इस बीच चुनाव आयोग पहुंचे दोनों गुटों से आयोग ने 9 जनवरी तक जवाब मांगा। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा था कि समाजवादी पार्टी के दोनों गुट हमारे पास मुलाकात करने के लिए आए थे और दोनों ही पक्षों ने अपने दस्तावेज दिए हैं, प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किसी फैसले पर पहुंचा जा सकता है। पार्टी के चुनाव चिन्ह पर जैदी ने कहा कि मुलायम सिंह और रामगोपाल यादव के तथ्यों की जांच के बाद ही इस बारे में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें