फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 में विदेशी मुद्रा, शराब, सोना, नकली नोटों पर रहेगा पहरा, खुफिया की भी रहेगी नजर 

Sun, 31 Mar 2019 01:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 में कालेधन के अलावा विदेशी मुद्रा, शराब, सोना, नकली नोटों के परिवहन को रोकने के लिए आयकर विभाग के साथ ही अब जीएसटी और कस्टम के अफसर भी मैदान पर उतरेंगे। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने स्थानीय अफसरों को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष टीमों के गठन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय स्तर पर अलग अलग काम के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों में फील्ड अधिकारियों से मुद्रा, शराब या सोने की गैरकानूनी तरीके से आवाजाही पर निगाह रखने को कहा है।
विज्ञापन

वाणिज्यिक उड़ानों पर भी कड़ी निगरानी के निर्देश

इसके अलावा सीबीआईसी ने अपने कर अधिकारियों से तत्काल आधार पर अन्य सरकारी एजेंसियों से खुफिया सूचना और जब्ती की जानकारी साझा करने को कहा है। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होगा।

वोटों की गिनती 23 मई को होगी। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के यह निर्देश निर्वाचन आयोग की ओर से बुलाई गई बैठक के बाद आया है। सीबीआईसी ने अपने निर्देश में कहा है कि गैरकानूनी धन, शराब और सोने के अलावा जाली भारतीय मुद्रा (एफआईसीएन) तथा नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टान्स (एनडीपीसी) को पकड़ने के प्रयास किए जाने चाहिए। 

सीबीआईसी ने निजी चार्टर्ड उड़ानों के अलावा वाणिज्यिक उड़ानों पर भी कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। कहा है कि विभागीय अफसर अपने अधिकार क्षेत्र के तहत खुफिया इकाइयों को सक्रिय करें। सूचनाएं जुटाएं और खुफिया जानकारी स्थापित करें। सचल दल और विशेष टीमें चुनावी कारोबार पर ध्यान रखें। संवेदनशील क्षेत्रों, वस्तुओं और इकाइयों पर नजर रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें