मैथा ब्लाक कार्याय में चस्पा सूची देखते लोग।
- फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। ब्लाक मैथा में पंचायत चुनावों को देखते 74 ग्राम पंचायतों में प्रधानों व सदस्यों के लिए न्याय पंचायतवार दस काउंटर पर नामांकन पत्र जमा कराने की व्यवस्था की गई है। 13 अप्रैल से नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
क्षेत्र पंचायत की 91 सीटों के वार्ड वाइज छह काउंटरों पर नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मैथा ब्लाक में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश मौर्य को आरओ बनाया गया है। ग्राम प्रधान व ग्राम सदस्य के नामांकन पत्र जमा कराने के लिए न्याय पंचायत बाघपुर में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता सुशील कुमार, न्याय पंचायत का ककरमऊ में राजेश्वर मिश्र वाणिज्य कर अधिकारी, न्याय पंचायत बैरी सवाई में जेई मोहम्मद तारिक, न्याय पंचायत बड़ागांव में उप राजस्व अधिकारी राजू सिंह, न्याय पंचायत रैपालपुर में सिंचाई विभाग के संगणक राजेश कुमार बाजपेई, न्याय पंचायत अरिमलन्याई में अवर अभियंता गोपाल पाठक, न्याय पंचायत भेवान में अवर अभियंता मोहम्मद सलीम, न्याय पंचायत लालपुर शिवराजपुर में पशुधन प्रसार अधिकारी रामसेवक पाल, न्याय पंचायत काशीपुर में पशुधन प्रसार अधिकारी गोविंद कुमार, न्याय पंचायत मारग में राकेश कुमार यादव को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
जबकि, क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र जमा कराने के लिए न्याय पंचायत बाघपुर में ऋषिकेश अवस्थी, न्याय पंचायत का ककरमऊ में रामकुमार, न्याय पंचायत बैरी सवाई में राजेश कुमार मिश्रा, न्याय पंचायत बड़ागांव विजय कुमार द्विवेदी, न्याय पंचायत रैपालपुर में राम शंकर गौतम, न्याय पंचायत अरिमलन्याई में महेश प्रताप सिंह सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।