फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनावी रंजिश में हारे प्रत्याशी के घर हमला, गोली लगने से बच्चे की मौत, कई घायल

Sat, 08 May 2021 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत समसपुर अटिया कबूलपुर के मजरा अंटवा गांव निवासी निर्वाचित प्रधान अनुराधा के पति रणधीर सिंह शुक्रवार देर रात अपने भाई अनूप, मनोज, बेटे सूरज, नीरज, पत्नी अनुराधा सिंह व गांव के साथी अभिषेक सिंह के साथ असलहों एवं डंडो से लैस होकर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी मीनू के पति  मनोज के घर पहुंचे। 
विज्ञापन
मृतक बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना इलाके में चुनावी रंजिश में निर्वाचित प्रधान के पति ने साथियों के साथ असलहों से लैस होकर अपने प्रतिद्वंद्वी प्रधान प्रत्याशी के घर हमला बोल दिया।  गाली-गलौज के बाद प्रधान पक्ष की ओर कई राउंड फायरिंग की गई। 
विज्ञापन


घटना में प्रतिद्वंद्वी प्रधान प्रत्याशी  के 12 वर्ष के भतीजे के सीने में गोली लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। देर रात हुई घटना की सूचना पर सीओ समेत दो थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थितियों का जायजा लिया। 

मृतक के चाचा की तहरीर पर नवनिर्वाचित प्रधान समेत 7 लोगों पर बलवा, हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत समसपुर अटिया कबूलपुर के मजरा अंटवा गांव निवासी निर्वाचित प्रधान अनुराधा के पति रणधीर सिंह शुक्रवार देर रात अपने भाई अनूप, मनोज, बेटे सूरज, नीरज, पत्नी अनुराधा सिंह व गांव के साथी अभिषेक सिंह के साथ असलहों एवं डंडो से लैस होकर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी मीनू के पति  मनोज के घर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली दीपक (13) पुत्र विमलेश के सीने में जा धंसी। जिससे  दीपक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हमलावरों की पिटाई से मनोज की मां सियादुलारी, पत्नी मीनू व विमलेश को चोटे आई हैं। 

मृतक दीपक गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था। अनुराधा निर्वाचित प्रधान हैं, जबकि मीनू पत्नी मनोज चुनाव में हार गईं थी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें