फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिना ओपेन हार्ट सर्जरी के स्टेंट लगाकर बचाई बुजुर्ग की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हृदय रोग संस्थान में बिना ओपेन हार्ट सर्जरी के स्टेंट लगाकर बुजुर्ग महिला की जान बचाई गई। वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुमार शर्मा और उनकी टीम ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की फूल चुकी धमनी (एरोटा) का बिना ओपन हार्ट सर्जरी के केवल स्टेंट ग्राफ्ट लगाकर सफल इलाज किया है। यह पूरा जटिल ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत पूरी तरह निशुल्क किया गया।
विज्ञापन



सांस फूलने और सीने में भारीपन की थी शिकायत फर्रुखाबाद निवासी महिला को हाई ब्लड प्रेशर के अलावा सांस फूलने और सीने में भारीपन की शिकायत लेकर भर्ती हुई। रोगी के सीटी स्कैन में पता चला कि उनके सीने के पास की धमनी (जो ह्रदय से पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह करती है) की चौड़ाई लगभग 6 मिमी और लंबाई लगभग 20 मिमी तक पहुंच चुकी थी। डॉ. अवधेश ने बताया कि इस बीमारी को ऑर्टिक एन्यूरिज्म कहा जाता है। डॉ. शर्मा के मुताबिक, अगर यह सूजन 5.5 मिमी से अधिक हो जाए तो धमनी के फटने का खतरा रहता है।
अमूमन ऐसी स्थिति में ओपन हार्ट सर्जरी की आवश्यकता होती है। अब ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। टीम में प्रोफेसर डॉ. अवधेश शर्मा और डॉ. उमेश्वर पांडेय, डॉ. संतोष सिन्हा, डॉ. एमएम रजी, डॉ. कुमार हिमांशु, डॉ. मोहित सचान, डॉ. मुकेश झा और डॉ. प्रवीण शुक्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें