कानपुर। माघ मेला में प्रयागराज जा रहे बुजुर्ग सीतापुर निवासी 70 वर्षीय श्रीकृष्ण यादव परिजनों से बिछड़ गए। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी ने उन्हें परिजनों से सुरक्षित मिलाया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि रविवार को माघ मेला के मद्देनजर चेकिंग कर रहे थे। प्लेटफार्म नंबर-एक पर बुजुर्ग अकेले घूमते मिले। पूछने पर प्रयागराज जाने की बात बताई लेकिन परिवार से बिछड़ गए थे। उनके बताए नंबर पर बेटे अनिल कुमार से संपर्क कर उन्हें सकुशल परिजनों से मिलवा दिया गया। (संवाद)