फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सूबेदारगंज एक्सप्रेस में गश खाकर गिरा बुजुर्ग, मौत

Sun, 01 Dec 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। सूबेदारगंज एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। गश खाकर गिरने पर उसे झींझक स्टेशन पर उतारा गया। जीआरपी उसे लेकर झींझक सीएचसी पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मुरादाबाद का रहने वाला था। पत्नी बिना पोस्टमार्टम के शव निजी वाहन से अपने घर ले गई।
विज्ञापन

राजकीय उन्नयन बस्ती हरतला थाना सिविल लाइन काॅलोनी मुरादाबाद निवासी राजपाल (72) अपनी पत्नी चंद्र किरन के साथ शुक्रवार रात सूबेदारगंज एक्सप्रेस के एसी कोच संख्या बी-1 में सवार होकर कानपुर से मुरादाबाद जा रहे थे। ट्रेन ने जैसे ही रुरा स्टेशन पार किया, तभी राजपाल लघुशंका के लिए कोच के शौचालय की तरफ जाने लगे। बीच रास्ते में गश खाकर गिर पड़े तो पत्नी ने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। तब तक ट्रेन झींझक स्टेशन तक आ पहुंची थी।
कंट्रोल से सूचना मिलने पर ट्रेन को झींझक में रोका गया। आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने पहुंच कर राजपाल को उतार कर झींझक सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी जीआरपी अर्पित तिवारी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इस पर शव उन्हें सौंप दिया गया, परिजन निजी वाहन से शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें