कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात नरवल मोड़ के पास हाईवे पार करते समय सीतापुर के रसूलपुर सहोली निवासी सजीवनलाल (60) को अज्ञात वाहन रौंदते हुए भाग निकला। हादसे में बुुजुर्ग की मौत हो गई। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि बुजुर्ग मजदूरी करते थे। जांच में पता चला है कि महाराजपुर निवासी अखिलेश ने उन्हें नमक फैक्टरी चौराहे के पास निर्माणाधीन साइट पर काम के सिलसिले से गांव से रविवार रात बुलवाया था। सोमवार सुबह वह लोग साइट पर जाने वाले थे। हाईवे पार करते समय फतेहपुर से चकेरी जा रहे किसी वाहन से हादसा हो गया। पुलिस ने जांच कर परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)