फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आर्थिक तंगी में बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र के नक्तू भौंती निवासी छिद्दन (75) ने आर्थिक तंगी के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग गुरुवार रात परिजनों को बिना बताए घर से निकले थे। इसके बाद शुक्रवार को उनका शव घर से ढाई किमी दूर भाऊपुर और सुरार के बीच रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला। वह सिलाई कारीगर थे। परिवार में पत्नी रामदेवी, बेटा शिव और छह बेटियां हैं। बेटे ने बताया कि काम धंधा चल नहीं रहा था। उम्रदराज होने के कारण पिता कभी कदार बीमार भी रहते थे। इस बात को लेकर वह काफी तनाव में थे। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया बुजुर्ग ने आत्महत्या की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें