कानपुर। कल्याणपुर निवासी कफील अहमद (69) डायबिटीज के मरीज हैं। शनिवार सुबह करीब 10:40 बजे वह घर की सीढि़यों से उतर रहे थे। तभी पड़ोसी के पालतू जर्मन शेर्फ्ड कुत्ते ने कफील पर हमला कर दिया। बाएं पैर के कुत्ते के काटने से एक-एक इंच के कई धाव हो गए। बेटी परवीन पिता को लेकर एक निजी अस्पताल गईं। परवीन ने बताया कि घटना के बाद पुलिस को सूचना देकर कुत्ते को हटवाने की मांग की है। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उनके अनुसार डेढ़ साल में कुत्ता दो लोगों को घायल कर चुका है। थाना प्रभारी रईस अहमद ने बताया कि दोनाें पक्षों में समझौता हो गया है। (संवाद)