फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: हादसा करने वाले बाइक सवार को पकड़ने की मांग को लेकर अंतिम संस्कार से किया इंकार

Wed, 17 Dec 2025 04:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के लाड़लेपुर गांव के पास बाइक सवार की टक्कर से बुजुर्ग किसान की मौत के बाद पर परिजनों ने शव का अंतिम का संस्कार करने से मना कर दिया। उन्होंने बाइक सवार को पकड़ने की मांग की। पुलिस ने समझाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को राजी किया। करीब दो घंटे तक परिजन शव गांव में ही रख रहे। 

विज्ञापन


 बता दे हथगाम थाना क्षेत्र के बिसुई मजरे सरांय इदरीश गांव निवासी 60 वर्षीय पुत्र लालजी किसान सोमवार को पैदल जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मारी थी। बाइक सवार की टक्कर से बृद्ध रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।  पोस्टपार्टम के बाद मंगलवार शाम शव घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने बुधवार को शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी गुप्ता ने बताया कि परिजनों को समझाकर शांत किया गया है। शव का अंतिम संस्कार कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें