फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: शराब के नशे में बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा, गांव में पुलिस बल तैनात

Mon, 13 Apr 2026 10:08 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Banda News: पैलानी थाना क्षेत्र स्थित मरझा गांव में शराब के नशे में हुए विवाद ने एक बुजुर्ग किसान की जान ले ली। ताश खेलने के दौरान शुरू हुए झगड़े में आरोपी ने लाठी से पीटकर 75 वर्षीय किसान की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृतक के भाई रज्जू सिंह के अनुसार, उनके भाई शिवपूजन सिंह को सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के अनिल कुमार उर्फ गुड्डू, उसका भाई रामजी, रमेश कुमार और उमेश कुमार अपने साथ ले गए थे। प्रजापति मोहल्ले में सभी ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान ताश के पत्तों को लेकर शिवपूजन और अनिल के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि विवाद बढ़ने पर शिवपूजन ने अपनी लाठी से अनिल पर प्रहार कर दिया। इससे गुस्साए अनिल ने लाठी छीन ली और शिवपूजन के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पैलानी थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भाई की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के मुताबिक, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक पैलानी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी रहा है, जिसके खिलाफ करीब 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शिवपूजन सिंह अविवाहित थे और पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके पास करीब आठ बीघा जमीन थी और वह खेती-किसानी करते थे। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें