फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, पांच संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोविड लेवल टू अस्पताल में गुरुवार को एक और बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पांच और लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। जिन्हें होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है। अब तक जिले में कुल 5830 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में भले ही संक्रमितों की संख्या अब कम हो गई हो, लेकिन पीड़ितों की मृत्यु का सिलसिला अभी थम नहीं रहा है। 12 मई को कोरोना संक्रमित होने के बाद घाटमपुर के पतारा निवासी एक बुजुर्ग को ट्रामा सेंटर के एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
15 दिन उपचार के बाद गुरुवार को अचानक बुजुर्ग की तबियत बिगड़ गई। कुछ देर बाद बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। बाद में कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं पांच और मिले कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि कोविड अस्पतालों में चार व निजी अस्पताल में तीन संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। होम आइसोलेट मरीजों से लगातार बात कर उन्हें उपचार दिया जा रहा है।
सौ लोगों का किया गया टीकाकरण
शिवली। मैथा तहसील के दो गांवों ज्योति व रामपुर शिवली में कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। एसडीएम रामशिरोमणि ने बताया कि ज्योति गांव में 70 व रामपुर शिवली में 30 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर लेखपाल धर्मेंद्र तिवारी, राजीव पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें