फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता हत्याकांड: जिम ट्रेनर विमल की जमानत अर्जी खारिज, डीएम आवास के ऑफिसर्स क्लब से बरामद हुआ था कंकाल

Wed, 19 Nov 2025 11:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जिम ट्रेनर विमल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले साल अक्तूबर में डीएम आवास से सटे ऑफिसर्स क्लब परिसर से हड्डियां बरामद होने के बाद एकता हत्याकांड का खुलासा हुआ। एकता के जिम ट्रेनर विमल सोनी को पुलिस ने हत्या के आरोप में जेल भेजा। जेल में बंद विमल की ओर से जमानत अर्जी दाखिल की गई थी लेकिन पर्याप्त आधार न पाते हुए अपर जिला जज सप्तम आजाद सिंह ने अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन


सिविल लाइंस निवासी राहुल गुप्ता ने 24 जून 2024 को पत्नी एकता के अपहरण की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। एकता के जिम ट्रेनर विमल सोनी पर नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण का आरोप लगाया गया था। लगभग चार माह बाद पुलिस ने विमल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एकता का कंकाल बरामद किया था। मुकदमे में 8 मई 2025 को आरोप भी तय किए जा चुके हैं। तीन गवाहों की गवाही भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें