फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रही थी मासूम, 3 कुत्तों ने नोच डाला

Thu, 20 Dec 2018 12:04 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में कोतवाली गंगाघाट के अहमद नगर कटरी में रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची को घर के बाहर खेलते समय तीन कुत्तों ने नोच डाला। कुत्तों ने बच्ची के शरीर पर गंभीर घाव कर दिए। शोरगुल सुनकर परिजन बाहर आए और कुत्तों को भगाया। बच्ची को कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर  देरशाम उर्सला रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


अहमद नगर कटरी निवासी जावेद ने बताया कि वह कबाड़ी का काम करता है और उसकी पत्नी रजिया घरों में चौका बर्तन करती है। बुधवार सुबह उनकी आठ वर्षीय बेटी सानिया घर के बाहर खेल रही थी। तभी तीन कुत्ते आए और बच्ची को काटने लगे। कुत्तों के हमले से बच्ची जमीन पर गिर गई। चीखें सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े और कुत्तों को भगाया। बच्ची के शरीर पर कई घाव हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें