फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 200 करोड़ से इटावा-आगरा हाईवे पर बनेंगे आठ अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जल्द ही इटावा-आगरा नेशनल हाईवे पर अंडरपास बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने रूट का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। यहां आठ अंडरपास बनाने के लिए तीन कंपनियों को टेंडर दिया गया है। लगभग 200 करोड़ की लागत से बनने वाले इन अंडरपासों को बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इनके बनने से लगभग 100 गांवों के लोगों को सहूलियत मिलेगी, साथ ही दुर्घटनाओं पर भी विराम लगेगा।
विज्ञापन

इटावा-आगरा हाईवे सिक्सलेन की दूरी लगभग 121 किमी है। इसमें अंडरपास नहीं होने के कारण हादसे भी हो रहे थे। इस पर एनएचएआई की टीम ने सर्वे कर 8 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए। इन स्थानों पर आसपास के गांवों के लोग हाईवे को पार करते थे, जिससे हादसे हो रहे थे। इन ब्लैक स्पॉटों पर आठ अंडरपास बनाने की जरूरत बताते हुए प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। इस पर मोहम्मदाबाद, मीठेपुर, बेनीवाल कट टूंडला, इंदुमई, नौशेहरा, उखरैंड, मलाजनी और अरौंज पर अंडरपास बनाए जाएंगे। इसके लिए 200 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें