फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आठ और नौ को निरस्त रहेंगी आठ ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर लखनऊ रेलखंड पर स्थित अमौसी यार्ड में ट्रैक पर इंटरलॉकिंग का काम होगा। इस वजह से कानपुर-लखनऊ होकर चलने वाली आठ ट्रेनें आठ व नौ अक्तूबर को निरस्त रहेंगी। 10 ट्रेनों को बदले समय से चलाया जाएगा। प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि नौ अक्तूबर को 11109-11110, आठ को 22453, नौ को 22454 और आठ अक्तूबर को 12179-12180 आगरा इंटरसिटी, 51813-51814 इंटरसिटी मेमू निरस्त रहेगी। आठ अक्तूबर को ट्रेन नंबर 64212 मेमू, नौ को 14124 प्रतापगढ़ इंटरसिटी, 10 व 11 अक्तूबर को 64255 मेमू को संशोधित समय पर चलाया जाएगा। शशिकांत ने बताया कि ट्रेन नंबर 12553-12554 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस सात दिसंबर से सहरसा से आगे ललितग्राम तक चलेगी। इसका सहरसा-नई दिल्ली के बीच पूर्व निर्धारित शेड्यूल पर ही संचालन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें