फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घाटमपुर में जहरीली शराब से एक और मौत, बसपा नेता समेत 11 गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2019 10:33 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
यूपी के घाटमपुर में जहरीली शराब पीने के बाद हैलट अस्पताल में भर्ती एक और युवक खदरी गांव निवासी अभिलेख (26) की बुधवार को मौत हो गई। जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में पुलिस ने बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर योगेंद्र कुशवाहा, उसके भाई समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आधा दर्जन लोगों से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन


साढ़ चौकी के हेड कांस्टेबल उदय चंद और भीतर गांव चौकी के हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। एसएसपी अनंत देव का कहना है कि सभी आरोपियों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी को संस्तुति के लिए जल्द ही रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अभिलेख नौ मार्च को पुणे से घर आया था। परिजनों के मुताबिक 10 मार्च को अभिलेख ने गांव की परचून की दुकान से शराब खरीदकर पी थी। दूसरे दिन उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उसे हैलट में भर्ती कराया गया।

बुधवार सुबह अभिलेख ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक अभिलेख की किडनी सहित अन्य अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। अभिलेख के घर पर उसकी पत्नी आशा व बेटा अनमोल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें