फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: व्यापारी के घर का ताला तोड़कर आठ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अनवरगंज थानाक्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े व्यापारी के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात समेत करीब आठ लाख रुपये का माल पार कर दिया। अनवरगंज बांसमंडी निवासी वकास अपने छोटे भाई नसीब के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि 23 जून को घर में ताला लगाकर वह दुकान गए थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे के बाद जब वह वापस लौटे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। मकान के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर 70 हजार रुपये नकद और सोने व चांदी के जेवरात समेत करीब आठ लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित ने एक युवक पर संदेह जताते हुए घटना की जानकारी अनवरगंज पुलिस को दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। अनवरगंज इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें