शनिवार को ईद-उल-फितर के मौके पर फर्रुखाबाद, हरदोई समेत अन्य जिलों में उल्लास का माहौल रहा। फर्रुखाबाद के बीबीगंज स्थित प्रमुख ईदगाह सहित जनपद की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद खुदा की बारगाह में हाथ उठाकर देश में अमन-चैन, आपसी सौहार्द और तरक्की की सामूहिक दुआ मांगी गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई नए लिबास में खुदा का शुक्राना अदा करता नजर आया।
">http://
वहीं, हरदोई में भी शहर की मुख्य ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह की ओर रुख करने लगे थे। नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के बाद बाजारों में रौनक दिखी और लोगों ने सेवइयों व मिठाइयों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं।