फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मेले में पकवान खाने से 70 बच्चे पहुंचे अस्पताल, दो की हालत नाजुक

Tue, 13 Sep 2016 11:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मेले में पकवान खाने से बीमार हुई बच्ची का इलाज करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के सहार इलाके के पुरवारावत में बकरीद पर ईदगाह के पास लगे मेले में ठेलों से पकवान खाने वाले 70 बच्चे अचानक बीमार हो गए। वहीं कुछ बड़े लोगों की तबीयत भी बिगड़ी है। बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने कस्बे के प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया है। मामले को तूल पकड़ता देख एसडीएम बिधूना व सीओ सिटी पुलिस फोर्स के साथ ईदगाह पहुंचे। बीमार बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिधूना सीएचसी से चिकित्सकों की एक टीम सहार पीएचसी पर पहुंची। बच्चों का उपचार जारी है। कुछ बच्चों की हालत को चिंताजनक बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह क्षेत्र के ग्राम पुरवारावत में स्थित ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अता करने पहुंचे। इनके साथ में बच्चे भी थे। बच्चों ने ईदगाह के मेले में लगे ठेलों पर चाट, पकौड़े के साथ ही आइसक्रीम खाई।  मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो मेला लगभग सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ। यह लगभग 10:30 बजे तक चला। लगभग नौ बजे मेले में कुछ स्थानों पर बच्चे उल्टियां  करने लगे। पहले तो लोगों को लगा कि बच्चों को चक्कर आ रहे हैं। हालत अधिक बिगड़ने पर कुछ बच्चों को परिजनों ने घर  भिजवा दिया। हालत में सुधार न होने पर लगभग 10 बजे बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया जाने लगा। आनन फानन में लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी।  समाज के लोग ईदगाह पर पहुंचे तो यहां और भी कई बच्चे उल्टियां करते दिखे। इन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेला खत्म कराने के बाद ठेले वालों का सामान चेक किया गया। तब मालूम हुआ कि बच्चों को फूड प्वायजनिंग हुई है। 
और पनपने लगा आक्रोश
बच्चों के बीमार होने की जानकारी पर लोगों में आक्रोश पनपने लगा। इसकी जानकारी पर  एसडीएम बिधूना जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सीओ बिधूना पुलिस फोर्स के साथ ईदगाह पहुंचे। इन्होंने हालत को नियंत्रण में किया। साथ ही सरकारी अस्पताल में जाकर बीमार बच्चों को देखा। अस्पतालों में बीमार बच्चों की भीड़ को देखते हुए चिकित्साधिकारी ने बिधूना सीएचसी से चिकित्सकों की टीम बुलवाई। चिकित्सकाें की मानें तो मेले में ठेलियों पर चाट पकौड़ी व इस तरह की चीजें खाने से बच्चे फूड प्वायजनिंग  का शिकार हुए हैं। लगभग 70 बच्चे बीमार  हैं। कई बच्चों को कानपुर और सैफई के लिए रेफर किया गया है। चिकित्सकों की टीम गांव में घर-घर जाकर भी बच्चों का उपचार कर रही है। 
विज्ञापन

ये हुए बीमार 
रिहान (10 ) पुत्र बबलू, अकाद (6 ) पुत्र साजुद्दीन, सुभान (9 ) पुत्र नईम, आरिफ (6 ) पुत्र कामिल, खुशबू (5 ) पुत्री इदरीश, अत्ता (4 ) पुत्र चिरागुद्दीन, नमरा (5 ) पुत्री आरिफ, कमाल (6) पुत्री शेख मूवीन, जोया (3 ) पुत्री शौकीन, मुवशिर (9 ) पुत्र शौकीन, चांद बाबू (10 ) पुत्र मुस्तकीम, फैजी (12 ) पुत्र मुस्तकीम, जेबा (8 ) पुत्र इकबाल, कमाल (16 ) पुत्र शेख मूवीन, अलताफ (4 ) पुत्र अत्फाक, चांद बाबू (7 ) पुत्र आफताब, अलफा (5 ) पुत्र साहबे आलम, मिशवाहुल (7 ) पुत्र कुन्हन, जैनुल (11) पुत्र कुन्हन, अलीसा (8 ) पुत्री सफी, रुबी (12 ) पुत्र जमील, नाजिया (11 ) पुत्री सलीम, जेनुल निशा (45) पत्नी मुस्तीम, उमरदीन (51 ) पुत्र अजीद, शबाना बेगम (31 ) पत्नी चांद, आसिया (4 ) पत्नी बहाबुद्दीन समेत 70 से अधिक लोग बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें