फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद आजः 100 स्थानों पर होगी सामूहिक कुर्बानी

Wed, 22 Aug 2018 04:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
देर रात तक लोगों ने बकरों की खरीदारी की
विज्ञापन
ईदुल अजहा (बकरीद) का त्योहार आज मनाया जाएगा। सुबह नमाज अदा करने के बाद लोग पैगंबर हजरत इब्राहीम अलैहस्सलाम की सुन्नत पर अमल करते हुए जानवरों की कुरबानी करेंगे। घरों में कुरबानी के साथ शहर के सौ स्थानों पर सामूहिक कुरबानी का आयोजन रखा गया है। कानपुर के फेथफुलगंज स्थित ईदगाह मास्टर अब्दुल करीम में महिलाएं पुरुषों के साथ एक ही पेश इमाम के पीछे नमाज अदा करेंगी। चांद रात के दिन मंगलवार को देर रात तक लोग बकरों की खरीदारी करते रहे।

विज्ञापन

कानपुर शहर में ईदुल अजहा की नमाज ईदगाहों के अलावा जामा मस्जिदों में होगी। नमाज का वक्त अलग-अलग स्थानों पर सुबह 7 बजे से लेकर सुबह 9 बजे के बीच रखा गया है। बेनाझाबर स्थित बड़ी ईदगाह में नमाज सुबह आठ बजे हुई। यहां मौलाना मुफ्ती मोहम्मद शकील कासमी नमाज अदा कराएंगे। ईदगाह चांदमारी में शहर काजी मौलाना आलम रजा खां नूरी और ईदगाह गद्दियाना में मौलाना हाशिम अशरफी ईदुल अजहा की नमाज अदा कराई। इसके अलावा विभिन्न मोहल्लों की मस्जिदों में भी नमाज अदा की जाएगी।

अहले हदीस विचारधारा की महिलाएं भी जानवरों की कुर्बानी करेंगी। नई सड़क, जाजमऊ समेत अन्य स्थानों पर मंगलवार देर रात तक बकरों की खरीदारी चलती रही। भीड़ अधिक बढ़ जाने के कारण परेड से घंटाघर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया। आल इंडिया सुन्नी उलमा काउंसिल के महामंत्री हाजी सलीस, नायब शहर काजी मामूर अहमद आदि ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की है। सिविल डिफेंस की ओर से सौ वार्डन को विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों के पास तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

 

ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज का समय

सौ स्थानों पर होगी सामूहिक कुर्बानी
- जामा मस्जिद पटकापुर-सुबह 8 बजे
- बगाही ईदगाह बेगमपुरवा-सुबह 8.30 बजे
- जाजमऊ ईदगाह-सुबह 8 बजे 
- ईदगाह चॉदमारी-सुबह 8.30
- ईदगाह गद्दियाना-सुबह 9 बजे
- ईदगाह उस्मानपुर-सुबह 8 बजे
- ईदगाह मछरिया सुबह 8.30 बजे
- ईदगाह मसवानपुर-सुबह 8.30 बजे
- नवाबगंज ईदगाह-सुबह 8.30 बजे
- छोटी ईदगाह नई सड़क-सुबह 8 बजे
- ईदगाह सुजातगंज-सुबह 7 बजे
- ईदगाह फेथफुलगंज-सुबह 7.30 बजे
- जामा मस्जिद मकबरा ग्वालटोली-सुबह 8 बजे और 11 बजे
- मस्जिद अहल-ए-बैत बेकनगंज-सुबह 8 बजे
- मस्जिद कुरसवां पटकापुर-सुबह 8 बजे और 11 बजे
- मकतबे इमामिया अजीतगंज बेगमपुरवा-सुबह 6.30 बजे और 8 बजे
- मस्जिद कर्बला आजम अली खां कर्नलगंज-सुबह 10 बजे
- टेनरी वाली मस्जिद (संगीत टाकीज के पास) कालपी रोड-सुबह 6.35 बजे। 
 
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने देखी ईदगाह की व्यवस्था

त्योहार के मद्देनजर ईदगाह और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों का निरीक्षण
कानपुर के नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को बकरीद के त्योहार के मद्देनजर ईदगाह और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अमर जवान चौक चौराहे के चारों ओर गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। गुमटी नंबर-5 से द्वारिकापुरी कूड़ाघर के बीच डिवाइडर पर एक ट्री गार्ड पेड़ सहित उखड़ा मिला। उसे तत्काल हटवाया गया। जरीब चौकी से गुंजन सिनेमा की ओर चलने पर सड़क पर गड्ढा मिला। मौके पर काम कर रहे लोग इसके बारे में कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर नगर आयुक्त ने गड्ढा करने वाले विभाग की जानकारी करने और बिना अनुमति खुदाई होने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बाकरगंज चौराहा से ईदगाह की ओर चलने पर सड़क पर गंदगी मिली। कई स्थानों नाली से निकली सिल्ट पड़ी हुई मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें