फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा को रोजगारपरक बनाने की कवायद: गुजरात और महाराष्ट्र के मॉडल पर पढ़ाई करेंगे पॉलिटेक्निक छात्र

Mon, 13 Dec 2021 07:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों को दिए जा रहे प्रशिक्षण को और ज्यादा रोजगारपरक बनाने के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने नई कवायद शुरू कर दी है। छात्रों को महाराष्ट्र और गुजरात मॉडल पर पढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन


इन प्रदेशों की शिक्षण पद्धति सीखने के लिए एक समिति दौरा करने जाएगी। निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार ने बताया कि शैक्षिक उन्नयन कार्यक्रम के अंतर्गत सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति की अध्यक्षता अशोक कुशवाहा कर रहे हैं।

समिति में बोर्ड ऑफ टेक्निकल के दो सदस्य, प्रधानाचार्य, विभागाध्यक्ष और लेक्चरर शामिल हैं। समिति 15 से 30 दिसंबर तक इन प्रदेशों के दौरे पर रहेगी। बता दें पॉलिटेक्निक कोर्सों को लेकर छात्रों का रुझान घट रहा है। सत्र 2021 में प्रदेश में लगभग 57 हजार सीटें खाली रह गई हैं।
विज्ञापन


इन मॉडल संस्थानों का होगा दौरा
समिति महाराष्ट्र में पुणे, औरंगाबाद, बांद्रा के पॉलिटेक्निक और गुजरात में अहमदाबाद, वलसाड़, तापी, डिप्लोमा इंजीनियरिंग कॉलेज सूरत और बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन गुजरात का दौरा करेगी।

प्लेसमेंट और संसाधन पर रहेगी नजर
दौरे के दौरान समिति के सदस्य पॉलिटेक्निक संस्थानों में पढ़ाए जा रहे सिलेबस और अध्ययन के तरीके को समझेंगे। वह इन प्रदेशों में डिप्लोमाधारी छात्रों के प्लेसमेंट के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान और संस्थाओं में मौजूद संसाधनों पर भी नजर रखेंगे। दौरे के बाद समिति जनवरी के पहले सप्ताह में शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें