कानपुर। माहौल में प्रदूषण का असर युवाओं के दिल पर अधिक पड़ा है। हृदय के दाएं हिस्से में खराबी आने पर रोगी सांस फूलने की शिकायत लेकर कार्डियोलॉजी में भर्ती हुए हैं। एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रोफेसर राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुरुवार को 36 रोगी भर्ती किए गए हैं। उन्हें हृदय के दाहिने हिस्से में दिक्कत रही है। रोगी सांस फूलने, भारीपन आदि की शिकायत लेकर इंस्टीट्यूट में आए। उन्होंने बताया कि प्रदूषण का असर अभी दो-तीन दिन तक और रहेगा। वहीं, हैलट इमरजेंसी में 24 घंटे के अंदर 75 रोगियों को भर्ती किया गया। इनमें 14 रोगी ऐसे रहे हैं जिन्हें सांस की तकलीफ बढ़ गई। इसके अलावा डायबिटीज, वायरल फीवर, गुर्दा, लिवर और निमोनिया के रोगियों को हालत बिगड़ने पर भर्ती किया गया। ब्यूरो