फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसायन विज्ञान की परीक्षा में पकड़ा गया एक नकलची

विज्ञापन
अहिल्बाई होल्कर इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। सोमवार को शाम पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा गया। अब तक जिले में पकड़े गए नकलचियों की संख्या तीन हो गई है। वाइस रिकार्डर व सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हो रही है। इसके बाद भी कुछ परीक्षार्थी नकल ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

शाम पाली में इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान की परीक्षा में सिकंदरा के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में एक बालक को नकल करते पकड़ा गया। इंटरमीडिएट की रसायन विज्ञान के अलावा नागरिक शास्त्र, अर्थ शास्त्र व वाणिज्य विषय की परीक्षा में कुल 22701 परीक्षार्थी थे। इसमें 1910 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल की उर्दू विषय की परीक्षा में 57 में दो परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दल परीक्षा केंद्रों में जाकर सीसीटीवी व वाइस रिकार्डर की सक्रियता जांचते रहे। वहीं परीक्षार्थियों के आधार कार्ड भी देखे गए। हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में नोनारी इंटर कालेज में एक मुन्ना भाई पकड़े जाने के बाद अफसरों ने निगरानी और सख्त कर दी है। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि केंद्रों में कक्ष निरीक्षकों की समस्या खत्म हो गई है।
बोर्ड परीक्षा केंद्र श्यामलाल आर्दश इंटर कालेज दया पुरवा में पटेल विद्या इंटर कालेज बरौर के शिक्षक राम अचल को अतिरिक्ति केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया था। अब इनके स्थान पर जनता इंटर कालेज बाढ़ापुर के ब्रजबिहारी मिश्रा को तैनात किया गया है। अध्योध्या सिंह इंटर कालेज काशीपुर के शिक्षक धर्मेंद्र सिंह सेंगर, धीरेंद्र सिंह गौर, बीके हायर सेकेंड्री स्कूल कुर्सीखेड़ा के शिवपाल सिंह, हनुमान गढ़ी हायर सेकेंड्री स्कूल के प्रेम सागर राजपूत को परीक्षा ड्यूटी न करने पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि इन चारों की शिक्षकों की ड्यूटी बुद्धलाल वर्मा इंटर कालेज भेवान में लगाई गई थी। केंद्र व्यव्यवस्थापक ने रिपोर्ट दी थी कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह शिक्षक ड्यूटी करने नहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें