फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के कर्मचारी की नदी में डूबने से मौत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष का था रिश्तेदार

Sat, 15 Jun 2019 09:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
नदी में डूबा युवक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद स्थित एक स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की सहारनपुर स्थित उसकी ससुराल में नदी में डूबने से मौत हो गई। इससे उनके घर में कोहराम मच गया। वह कांग्रेस जिलाध्यक्ष के भतीजा था। 
विज्ञापन


सहारनपुर जनपद के चौरेली निवासी देवेंद्र कुमार शर्मा उर्फ देवू(48) बचपन से ही अपने रिश्तेदारी में मोहम्मदाबाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के घर रहते  थे। यहीं  पर उनकी नौकरी भारतीय इंटर कॉलेज में लग गई।

शुक्रवार को वह सहारनपुर जनपद के जेवर थाना क्षेत्र के गांव सोपा स्थित अपनी ससुराल गए थे। उनकी पत्नी व बच्चे  पहले से वहीं थे। शनिवार को ससुराल के ही अपने साथियों के साथ नदी में नहाने चले  गए। बताते हैं कि उन्हें दौरे पड़ते थे।
विज्ञापन


नहाते समय ही उन्हें  दौरा पड़ गया। इससे वह नदी में डूब गए। साथियों ने उस जब तक निकाला तब तक उनकी मौत हो गई थी। इसकी सूचना से घर में कोहराम मच गया। उसके परिवार में पत्नी सारिका देवी, बच्चे  उत्कर्ष और उदित हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें