कानपुर। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर 500 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक होने और बिहार चुनाव में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है। अधिवक्ता विनोद कुमार शुक्ला ने पत्रकार वार्ता में प्रवर्तन निदेशालय से प्रशांत किशोर की संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने निजी स्रोतों से जांच की है जिसके आधार पर वह इस तरह के आरोप लगा रहे हैं लेकिन वह कोई जांच एजेंसी नहीं हैंए इसलिए प्रशांत किशोर पर कार्रवाई के लिए ईडी को जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर जांच नहीं हुई तो वह कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। विनोद शुक्ला का आरोप उस समय आया है जब बिहार में चुनाव चल रहे हैं और प्रथम चरण का चुनाव पूरा भी हो चुका है। इसके पहले भी उन्होंने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर प्रशांत किशोर पर दो निर्वाचन क्षेत्र से वोटर होने का आरोप लगाया था। (संवाद)