प्रधानाध्यापक भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन फरार है। आईजी रेंज ने अनुराग पर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस ने गैंगस्टर के मुकदमे में माफिया व उनके परिजनों की 113 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। माफिया का आलीशान होटल ध्वस्त कर दिया गया।।
माफिया के खिलाफ कोर्ट में दाखिल की गई थी चार्जशीट
हाल में ही गैंगस्टर के मुकदमे में माफिया के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। 113 करोड़ की संपत्ति के जब्तीकरण की जानकारी होने पर ईडी के अधिकारियों ने फर्रुखाबाद आकर माफिया की संपत्ति की जानकारी कर साक्ष्य एकत्र किए थे।
अनुपम दुबे को पूछताछ के लिए समन दिया गया
बुधवार को ईडी की ओर से माफिया अनुपम दुबे को पूछताछ के लिए समन दिया गया। बसपा नेता अनुपम के वकील बिजेंद्र मोहन अग्निहोत्री उर्फ टिल्लू ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय अलीगढ़ की ओर से बसपा नेता को समन जारी किया गया। समन बुधवार को मिला और आज के दिन की तिथि पूछताछ के लिए उसमें अंकित थी
जमींदोज किया जा चुका है गुरुशरणम् होटल
माफिया का शानदार गुरुशरणम् होटल जमींदोज किया जा चुका है। फरार भाई को पुलिस की टीमें तलाश कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ की टीम ने माफिया अनुपम दुबे की संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय से आए एक अधिकारी ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर माफिया व उनके परिजनों के नाम पंजीकृत लग्जरी कारों का ब्योरा लिया है।
अनुपम दुबे व उनके परिजनों की कारों की सूची ले गई थी टीम
माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे की संपत्तियों की जांच करने के लिए लखनऊ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम जिले में पहुंची थी। टीम के एक सदस्य ने एआरटीओ कार्यालय से माफिया व उनके परिजनों की नौ लग्जरी कारों का ब्योरा एकत्र किया था। विभाग की ओर से नौ लग्जरी कारों की सूची ईडी के अधिकारी को सौंपी गई थी।
आजीवन कारावास की सजा में मथुरा जेल में बंद
माफिया व उनके परिजनों की गैंगस्टर अधिनियम के तहत अभी तक 113 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे इंस्पेक्टर रामनिवास यादव हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा में मथुरा जेल में बंद है।