फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांदा में ED और IT का एक्शन, पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता समेत पांच कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

Wed, 11 Mar 2026 03:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: बांदा में मनी लॉन्ड्रिंग के शक में ईडी और आईटी ने पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता समेत पांच बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की। भारी पुलिस बल के साथ जांच जारी है।
विज्ञापन
भाजपा नेता दिलीप सिंह घर के बाहर खडे अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के पांच बड़े कारोबारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और कथित काले धन के लेनदेन से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, मौरंग कारोबारी सीरजध्वज सिंह और उनके भाई, पूर्व एमएलसी युवराज सिंह व भाजपा नेता दिलीप सिंह से जुड़े दफ्तर व प्रतिष्ठान कार्रवाई के मुख्य केंद्र हैं। जांच एजेंसियों की टीम उनके कार्यालयों पर वित्तीय लेनदेन और संपत्ति से जुड़े कागजात खंगाल रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

बाहरी जिलों की स्पेशल टीम ने डाला डेरा
शहर के आधा दर्जन से अधिक बड़े कारोबारी, बिजली ठेकेदार और मौरंग कारोबार से जुड़े लोग भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। इस कार्रवाई में बाहरी जिलों से आई अधिकारियों की विशेष टीम शामिल है और सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें