फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाजार में बन रहीं मां भवानी की इको फ्रेंडली मूर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शारदीय नवरात्र की 22 सितंबर से शुरुआत हो रही है। बाहर से आए कलाकार दिन-रात मां भवानी की मूर्तियां बनाने में दिन-रात जुटे हैं। कुछ मूर्तियों को ऑर्डर लेकर बनाया जा रहा है, तो कई बाजार में मांग के हिसाब से तैयार की जा रही है। यह सारी मूर्तियां इको फ्रेंडली हैं, जो पानी में आसानी से घुल जाती हैं। पारंपरिक मिट्टी की मूर्तियों की मांग सबसे ज्यादा है। छोटे आकार की मूर्तियां 100 से 200 रुपये तक मिल रही हैं। वहीं, बड़ी मूर्तियों की कीमत आठ से 12 हजार रुपये तक की है। शहर के लौहन्ना चौराहे रोड स्थित मूर्तिकार भूरे सिंह ने बताया कि ग्राहक भी इस बार नए-नए डिजाइन की मूर्तियों की मांग कर रहे हैं। साथ ही बाजार में इको-फ्रेंडली मूर्तियों की भी डिमांड बढ़ रही है। शेरों पर सवार मां की मूर्ति की अधिक मांग रहती है। इसके अलावा मां भवानी के नौ स्वरूप, असुरों का वध करती मां भवानी की मूर्ति अधिक तैयार की गई है। मूर्तिकार ने बताया कि मूर्तियों की ढलाई के बाद इनका रंग-रोगन किया जाएगा। इसमें सामान्य रंगा का प्रयोग किया जाता है, जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें