फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन पड़ रहा चंद्रग्रहण

Tue, 01 Aug 2017 12:48 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
इस बार सावन का अंतिम सोमवार और रक्षाबंधन एक ही दिन यानी 7 अगस्त को पड़ रहा है। इसी दिन चंद्रग्रहण भी है। चंद्रगहण का सूतक समय दोपहर 12:33 से प्रारंभ होकर ग्रहण के समाप्त होने तक रात 12:48 बजे तक होगा। इस दौरान मंदिरों के पट बंद रहेंगे।
विज्ञापन

जबकि जप, यज्ञ, दान, पुण्य, पाठ करने से अभीष्ट फल की प्राप्तिहोगी। इसलिए ग्रहण काल में यह कर्म अवश्य करें। यदि कोई रुद्राभिषेक करना चाहता हो तो वह सुबह 5:41 से लेकर सुबह 10:36 बजे तक कर सकता है। जबकि पूर्णिमारात 11:43 बजे तक रहेगी। वहीं भद्रा सुबह 11:11 बजे तक समाप्त होगी।

ऐसे में रक्षाबंधन का श्रेष्ठ समय सुबह 11:11 से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा। इसका कारण है कि धर्म सिंधु के अनुसार रक्षाबंधन भद्रा समाप्त होने के बाद सही माना जाता है। इससे पहले 1990 में और 2008 में रक्षाबंधन के दिन ही चंद्रग्रहण पड़ा था। व्रत का पारण सूतक के बाद करें आचार्य सत्येंद्र अग्निहोत्री का कहना है कि सोमवार, पूर्णमासी और सावन मास व्रत रहने वाले लोग 7 अगस्त की रात 12:48 बजे के बाद पारण करें। यदि संभव हो तो अगले दिन सूर्योदय के बाद
विज्ञापन


व्रत का परायण करें 
यदि जल या अन्य कोई वस्तु खाना चाहते है तो उसमें कुशा डाल दें। बालक, वृद्ध और रोगी के लिए चंद्रग्रहण का सूतक समय नहीं माना जाता है।

राशियों पर ग्रहण का प्रभाव
महामोहपाध्याय डॉ.आदित्य पांडेय का कहना है कि यह ग्रहण मकर राशि और श्रवण नक्षत्र में पड़ रहा है। इसके प्रभाव राजनेता, सामाजिक प्रतिष्ठा वाले लोगों के लिए अशुभ होगा। मेष राशि के लिए सुख-समृद्धि देगा। वृष के मान सम्मान में कमी होगी। मिथुन राशि के लिए अत्यंत कष्टप्रद, कर्क में पारिवारिक मतभेद, सिंह में शांति मिलेगी। कन्या के लिए चिंतन कराएगा। तुला के मध्य रहेगा, वृश्चिक के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। धनु राशि के लिए हानिकारक, मकर के सुख में वृद्धि, कुंभ के लिए धन हानि और मीन को आत्मसम्मान दिलाएगा।
विज्ञापन


- दोपहर 12:33 से रात 12:48 बजे तक रहेगा, इस बीच बंद रहेंगे मंदिर
- रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त होगा सुबह 11:11 से दोपहर 12:32 बजे तक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें