कानपुर। सीपीएल सीजन-2 बैटल ऑफ कॉरपोरेट में शनिवार को हुए पहले मैच में ईस्टर्न वारियर्स ने किंग्स वारियर्स को 42 रन से हराया। दूसरे में वामी कैफे इलेवन ने कानपुर क्रिएगर्स को 42 रन से मात दी। तीसरे में पिच पाइरेट्स ने द वुल्फपैक इलेवन को 39 रन से पराजित किया।
जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में ईस्टर्न वारियर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 187 रन बनाए। हिमांशु शुक्ला ने 45, शिवांग सिंह ने 37, सारिल ने 34 की पारी खेली। नितिन ने दो को आउट किया। जवाब में किंग्स वारियर्स 18.4 ओवर में 145 रन ही बना सकी। आदित्य व सुहेब ने 37-37 रन बनाए। अचिंत्य ने पांच, हिमांशु शुक्ला ने तीन व सचिन ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच हिमांशु शुक्ला को चुना गया।
जाजमऊ के एसटीआई मैदान पर खेले गए वामी कैफ इलेवन ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 231 रन बनाए। मुनार यादव ने 134 रन का योगदान दिया। उमाशंकर ने 31 रन बनाए। सशक्त ने दो विकेट लिए। जवाब में कानपुर क्रिएगर्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन बना सकी। अंकित ने 32, प्रबल ने 29 रन का योगदान दिया। राम सिंह, सौरभ, काका, रहमान ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ मुनार यादव को चुना गया।
जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में पिच पाइरेट्स ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 का स्कोर बनाया। वैभव चौहान ने 70, दिव्यांशु ने 55 रन की पारी खेली। विवेक, मनीष व प्रांजुल ने एक-एक विकेट झटका। जवाब में द वुल्फपैक इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। विवेक ने 52, सचिन ने 42 रन का योगदान दिया। हनी ने तीन, अंकित व शिवम ने दो-दो विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच वैभव चौहान को चुना गया।