फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर कान काटने का आरोप, तीन पर रिपोर्ट

Fri, 21 Aug 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट कर कान काट लेने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया भोगनीपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर एसपी से गुहार लगाई थी। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर घायल की रिपोर्ट दर्ज की गई।

क्षेत्र के डीघ गांव निवासी कमलेश संखवार ने बताया कि गांव के ही मन्नी लाल द्विवेदी के  पांच बीघा खेत उसने बटाई लिया है। फसल अच्छी से मन्नीलाल की नियत खराब हो गई।

बताया कि शाम के वक्त वह खेत में चारा लेने गया था। तभी वहां मौजूद मन्नी लाल उनका पुत्र पिस्सू और गौर निवासी सोनू मिल गए। पहले उन्होंने जातिसूचक गालियां दी फिर अपमानित कर खेतों से भाग जाने को कहा।
विज्ञापन


जब बात नहीं सुनी तो पिस्सू रायफल लेकर दौड़ पड़ा। वहीं सोनू ने चाकू से उसकी कनपटी में हमला कर दिया। जिससे उसके कान कटने से खून निकलने लगा। यह देखकर गांव के ही श्रीकृष्ण संखवार अस्पताल ले आए।
विज्ञापन


भोगनीपुर कोतवाली के प्रभारी अंबरीश यादव ने बताया कि एसपी के आदेश पर एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई र्ह। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें