जिसे परिजन समझ रहे थे ऑनलाइन नौकरी वह निकला अश्लीलता का बिजनेस
विकास के पिता भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक विकास बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ज्यादातर समय अपने कमरे में बिताता था। लैपटॉप और कंप्यूटर पर ही उलझा रहता था। परिजनों को लगता था कि विकास ऑनलाइन नौकरी करता है। जब पुलिस उस तक पहुंची तब परिजनों को पता चला कि विकास तो अश्लीलता का बिजनेस चला रहा है।
प्रयागराज के विकास के खिलाफ उपनिरीक्षक रोशन सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल साइट्स के जरिए उसने अपने चैनल बना रखे थे। सात हजार लोगाें ने इसका सब्सक्रिप्शन ले रखा था। जांच में उसके बैंक खातों में 1.20 करोड़ रुपये मिले। नाबालिग विद्यार्थी भी उसके सब्सक्राइबर हैं। अभी अन्य बिंदुओं पर जांच चल रही है। - अंकित मिश्रा, सीओ सिटी