फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: गंगा बैराज हाईवे पर अंधेरे में खड़े डंपर में घुसा ई-रिक्शा, चालक की गला कटने से मौत, पत्नी-बच्चा घायल

Sat, 19 Sep 2026 11:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: परिजनों का आरोप है कि पूरे हाईवे पर अंधेरा पसरा था। डंपर दिखाई नहीं दिया। पत्नी को 10 और बच्चे को सात से अधिक टांके लगे।
विज्ञापन
नीरज कुमार की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज थाना क्षेत्र में गंगाबैराज-मंधना-बिठूर हाईवे पर शुक्रवार देर रात अंधेरे में सड़क किनारे खड़े डंपर में ई-रिक्शा घुस गया। हादसे में दुर्गापुर कटरी निवासी चालक नीरज कुमार (45) के रिक्शे का शीशा लगने से गला कट गया। अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा में सवार उसकी पत्नी ममता और पांच साल का बच्चा ईवांश घायल हो गए। ममता को करीब 10 टांके और बच्चे को सात से अधिक टांके लगाए गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


नीरज के परिवार में भाई सुनील, राहुल, राज और मां रामपति हैं। भाइयों के अनुसार नीरज पत्नी और बच्चे के साथ कंपनी बाग स्थित ससुराल से दुर्गापुर कटरी स्थित अपने घर शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे लौट रहा था। परिजन के मुताबिक एनआरआई सिटी कट से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही सड़क किनारे खड़ा डंपर अंधेरे में दिखाई नहीं दिया। ई-रिक्शा सीधे डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसा।

टक्कर से ई-रिक्शा का शीशा टूट गया और उसका एक टुकड़ा नीरज के गले में जा लगा। गले में गहरा घाव होने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पने लगा। नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ममता व बच्चे को अस्पताल भिजवाया। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि ग्रामीणों ने डंपर की बात बताई है। जो हादसे के बाद चालक लेकर भाग निकला। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे हाईवे पर अंधेरा होने का आरोप
नीरज के भाई सुनील समेत परिजन का आरोप है कि गंगाबैराज से मंधना-बिठूर तक हाईवे के बड़े हिस्से में रात के समय रोशनी की व्यवस्था नहीं है। अंधेरे में सड़क किनारे खड़े भारी वाहन दिखाई नहीं देते। इसी वजह से नीरज को भी डंपर नजर नहीं आया और ई-रिक्शा उसमें जा घुसा। परिजन ने हाईवे पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने और सड़क किनारे खड़े डंपरों को संकेतक व रिफ्लेक्टर से चिह्नित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें