फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई-रिक्शा पलटा, नाले में डूबी सवारियां, एक महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा थानाक्षेत्र में रविवार रात अनियंत्रित ई-रिक्शा पांच फीट गहरे नाले में पलट गया। ई-रिक्शे में बैठी सवारियां नाले में जा गिरीं।
विज्ञापन


नाले के गंदे पानी में डूबी सवारियों को इलाकाई लोगों और राहगीरों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सोमवार दोपहर इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन



गोपालनगर निवासी प्राइवेट कर्मी राहुल राजपूत की पत्नी शिवानी (29) रविवार शाम दो वर्षीय बेटी और सास मालती के संग कर्रही निवासी बुआ के घर गई थीं।

रात करीब सवा नौ बजे वहां से घर लौटते समय वे लोग दासूकुआं के लिए ई-रिक्शा में बैठीं। इस दौरान दो और सवारियां बैठी हुई थी।

दामोदरनगर में वैष्णोदेवी मंदिर के पास सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें बैठी सवारियां गहरे नाले में जा गिरी।
विज्ञापन


आसपास के लोग मदद को दौड़े और सभी को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने उसे हैलट रेफर कर दिया जहां सोमवार दोपहर शिवानी की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें