फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई-रिक्शा चालक ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Sat, 22 Aug 2026 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर निवासी ई-रिक्शा चालक ने बृहस्पतिवार शाम को जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर निवासी वीर बहादुर ने बताया कि छोटा भाई विजय बहादुर (22) ई-रिक्शा चलाकर जीवन यापन करता था। दो माह पहले उसकी पत्नी बेटी को लेकर फतेहपुर स्थित मायके चली गई थी। करीब 10 दिन पहले भाई उसको लेने के लिए फतेहपुर गया था। पत्नी के साथ न लौटने के बाद से वह तनाव में रह रहा था। बृहस्पतिवार को भाई ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी पुखरायां ले गए थे। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान भाई की मौत हो गई।
अनहोनी पर परिजन रोने लगे और शव को घर ले जाकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है। सट्टी थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि परिजन की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें