फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएमओ कार्यालय में नहीं चल रहा ई-पेंशन पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक बेनाझाबर स्थित कार्यालय में हुई। इसमें पेंशनरों की समस्याओं पर 22 अप्रैल को डीएम को ज्ञापन देने की बात तय हुई। बताया कि सीएमओ कार्यालय का ई-पेंशन पोर्टल नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


अध्यक्ष बीएल गुलाबिया ने बताया कि तीन साल पहले ई-पेंशन पोर्टल की शुरूआत हुई थी। इससे कर्मचारियों को सेवानिवृत्त वाले दिन ही सभी बचे भुगतान करने की व्यवस्था है लेकिन इसका लाभ नहीं मिल रहा है। सीएचसी बिधनू से 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुई स्वास्थ्यकर्मी को अभी तक पेंशन व अन्य भुगतान नहीं हुए हैं।

फोरम के महामंत्री आनंद अवस्थी ने कहा कि अधिकारी शासन के आदेशों को भी नहीं मान रहे हैं। रामरानी कटियार ने सीएमओ कार्यालय का घेराव करने की बात कही। बैठक में अशोक कुमार मिश्रा, रविंद्र कुमार, एके निगम, सुभाष भाटिया, आरपी श्रीवास्तव, प्रेमलता तिवारी, दीपा सोनकर, स्नेहलता लाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें