फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पेमेंट में फुटकर बाजार हिट, थोक में सीमित

Thu, 08 Dec 2016 11:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

- थोक बाजार में कार्ड-ऑनलाइन पेमेंट बेहद कम, फुटकर में चलन बढ़ा
- व्यापारियों की डिमांड लोग भी हों ऑनलाइन पेमेंट के लिए अपडेट
 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई तकनीक के उत्पाद बिक्री में सबसे आगे रहने वाले इलेक्ट्रानिक्स कारोबार में ई-पेमेंट को लेकर अभी बहुत अधिक तेजी नहीं आई है। इलेक्ट्रानिक्स के फुटकर बाजारों में तो लोग पेटीएम, ई-वॉलेट या स्वाइप कार्ड से लेन-देन कर रहे हैं, लेकिन थोक बाजार में अभी इन चीजों के इस्तेमाल का इंतजार हो रहा है। थोक कारोबारी इसका कारण लोगों में ई-पेमेंट के प्रति जागरूकता का अभाव मान रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राहकों को पहले करें शिक्षित
कानपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मेहरोत्रा ने कहा नोट बंदी के बाद थोक बाजार में सन्नाटा पसरा है। बदले हालात में कारोबारियों ने पेटीएम और स्वाइप मशीनें लगा लीं हैं। जिनके लिए यह मशीनें लगी हैं, उनमें इनकों लेकर कोई जागरूकता नहीं हैं। थोक बाजार में गांव-कस्बे के खरीदार आते हैं। ऑनलाइन लेनदेन के लिए इन्हें शिक्षित करना बेहद जरूरी है। इसके बिना पेटीएम या स्वाइप मशीनों का कोई मतलब नहीं है।

पेटीएम-कार्ड से संभली बिक्री
किदवई नगर में मोबाइल बिक्री और सर्विस सेंटर संचालक हसन हसीब ने कहा कि दुकान में पेटीएम और स्वाइप मशीन लगाने से कुछ राहत हुई है। अधिकतर युवाओं के पास डेबिट और क्रेडिट कार्ड हैं। मोबाइल के खरीदार अधिकतर युवा ही होते हैं, इसलिए पेटीएम से पेमेंट भी मिल जाता है। नोट बंदी के बाद पेमेंट के ऑनलाइन माध्यमों से बिक्री सुधरी है।
विज्ञापन


स्वाइप मशीन बनीं सहारा
रायपुरवा में मोबाइल शॉप संचालित कर रहे अभिषेक गुप्ता ने बताया कि स्वाइप मशीन इस दौर में कारोबार का बड़ा सहारा बनी है। रोजाना करेंसी की दिक्कत के कारण ग्राहकों को लौटता देखकर स्वाइप मशीन लगवाई। इसके बाद कुछ सुधार है। आने वाले अधिकतर ग्राहकों को विभिन्न पेमेंट एप की भी जानकारी दे रहे हैं, ताकि जिनके पास कार्ड नहीं हैं वह भी पेमेंट कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें