फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दोगुने हुए प्याज के दाम, हरी सब्जियों के भाव में भी उछाल

Sat, 05 Sep 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। एक माह में प्याज के दाम करीब दो गुने हो गए हैं। वहीं, लहसुन सहित अन्य हरी सब्जियों के दाम में 10 से 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में लोगों के किचन का बजट बिगड़ गया है जबकि किसी भी व्यंजन के स्वाद बढ़ाने में लहसुन व प्याज का प्रमुख रूप से उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन

सब्जी कारोबारियों का कहना है कि एक माह के भीतर 30 रुपये बिकने वाला प्याज 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। जबकि एक सप्ताह में लहसुन भी 140 रुपये किलो से बढ़कर 200 से 220 रुपये किलोग्राम के भाव से बिक रहा है। इसी प्रकार हरी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी लोगों के लिए अतिरिक्त बोझ बन गया है। बारिश में मध्यम व मजदूर वर्ग की कमाई वैसे ही प्रभावित रहती है। ऐसे में महंगाई ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
स्टेट बैंक रोड स्थित सब्जी कारोबारी मिराज ने बताया कि बाहर से आने वाले माल का दाम बढ़ा है, ऐसे में फुटकर मूल्य में वृद्धि देखी जा रही है। बारिश का भी असर है। मंडी में हरी सब्जियों का आवक कम हुई है। लोकल सब्जियां भी बहुत कम आ रही हैं। फुटकर सब्जी विक्रेता राजवीर ने बताया कि हम लोग चकरपुर मंडी से ही परवल, टमाटर, गोभी, बैगन आदि ऊंचे दामों पर उठा रहे हैं। इसलिए फुटकर में दाम और बढ़ जा रहा है। अभी आगे भी इनके दाम नीचे आने की कोई संभावना नहीं लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
सब्जियों के दाम पर एक नजर
सब्जी - पहले दाम - अब
परवल - 80 - 100
गोभी - 30 - 40
हरीमिर्च - 60- 60
प्याज - 30 - 60
लहसुन - 140 - 220
टमाटर - 20 - 40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें