फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से टकराया गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना(इटावा)। कानपुर की ओर से चलकर दिल्ली की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिगनल के पास गोवंश टकरा गया। लोको पायलट की सूचना पर मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने पटरी और इंजन को साफ कर पांच मिनट बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 7:28 बजे कानपुर की ओर से दिल्ली की ओर जा रही (12003) शताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से पूर्वी आउटर पर गोवंश टकरा गया। इससे लोको पायलट ने इसकी जानकारी भरथना स्टेशन अधीक्षक समेत टूंडला कंट्रोलर को दी। सूचना मिलते ही पीडब्लूआई के कर्मचारियों को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने रेलवे पटरी पर कटे गोवंश को हटाया और इंजन में फंसे मांस के टुकड़ों को भी साफ किया गया। हालांकि इंजन में किसी प्रकार की कोई तकनीकि खराबी नहीं आई इसके बाद भी इंजन का मुआयना कर 7:33 मिनट पर शताब्दी एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। भरथना रेलवे स्टेशन अधीक्षक साकेत कुमार ने बताया कि ट्रेन को पांच मिनट के बाद रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें