फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra: फर्रुखाबाद में फूंका जाएगा 50 फीट का रावण, 40-40 फीट के होंगे कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले

Wed, 01 Oct 2025 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में दशहरा को तैयारियों में जुटे कारीगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दशहरा को लेकर क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में तैयारियां शुरू कर दी गईं। बरसात होने के चलते कारीगरों को कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। इस बार 50 फीटर का रावण व 40-40 फीट के कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले फुंके जाएंगे। पहली बार राम-रावण युद्ध के दौरान स्कॉन मंदिर की झांकी शामिल रहेगी।

विज्ञापन


श्री मधु रामलीला मंडल की ओर से दो अक्तूबर को क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में दशहरा का आयोजन किया जाना है। दशहरा को लेकर क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में बुधवार सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं। मैदान में कारीगर सोने की लंका बनाने में लगे थे। वेरीकेडिंग के साथ ही वीआईपी गैलरी बनाई जा रही थी। पीछे की ओर रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों को लगाए जाने के लिए बल्ली आदि कारीगर लगा रहे थे। राजस्थान से आए कारीगरों ने बताया कि बारिश होने के चलते मैदान गीला है। इससे कुछ दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन धूप निकलने से शाम तक मैदान सूख जाएगा।

निर्देशक मटरलाल दुबे ने बताया कि देर शाम तक मैदान पर दशहरा की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि 50 फीट का रावण व 40-40 फीट के कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले इस बार फूंके जाएंगे। दशहरा मेला को लेकर पुलिसबल की मांग एसपी को पत्र भेजकर की गई है। डीएम, एसपी के साथ ही सांसद व सदर विधायक को भी निमंत्रण भेजा गया है। इस बार राम-रावण युद्ध के दौरान स्कॉन मंदिर की झांकी भी शामिल की गई है। दोपहर तीन बजे रेलवे रोड स्थित सरस्वती भवन से राम-रावण का युद्ध शुरू होगा। सायं करीब छह बजे मैदान में रावण का पुतला दहन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें